मैनपुरी, मार्च 17 -- मैनपुरी क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में नगर के पंडित जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में बालक अंडर-16 का ट्रायल मैच का आयोजन किया जा रहा है। मंगलवार को खेले गए मैच में एमसीए पिंक ने एमसीए ग्रीन की टीम को 5 विकेट से हराया। एमसीए ग्रीन की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 16 ओवर में सभी विकेट खोकर 86 रन बनाए। बल्लेबाज शिवा ने 30 और सार्थक ने 12 रनों की पारी खेली। एमसीए पिंक के गेंदबाज शौर्य ने 4 और राघव ने 1 विकेट लिया। जीत के लिए लक्ष्य का पीछा करने उतरी एमसीए पिंक ने 22 ओवर में 5 विकेट खोकर 88 रन बनाकर मैच जीत लिया। विक्की ने 22 और शिवम ने 10 रन बनाए। एमसीए ग्रीन के हरीश और शिवा ने 2-2 विकेट लिए। मैच में अंपायरिंग सुनील शुक्ला और सिद्धार्थ चौहान ने, स्कोरिंग शिवम शुक्ला ने की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.