गाज़ियाबाद, नवम्बर 27 -- गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। नंदग्राम में बुधवार शाम एमसीए के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। छात्र का अर्धनग्न शव कमरे में पंखे से फंदे पर लटका मिला। घटना के समय माता-पिता गांव में शादी समारोह में गए थे, जबकि बहन नौकरी पर गई हुई थी। शुरुआती जांच में पुलिस ने इसे आत्महत्या बताया है, वहीं परिजनों ने युवती और उसके दो साथियों पर हत्या का आरोप लगाया है। मूलरूप से गुलावठी बुलंदशहर निवासी राकेश राणा नंदग्राम ई-ब्लॉक में बने जीडीए के ट्रिपल स्टोरी फ्लैट्स में किराये पर रहते हैं। परिवार में पत्नी विमलेश राणा, राशि समेत दो बेटियों और 24 वर्षीय इकलौता बेटा वतन राणा था। ट्रिपल स्टोरी भवन में राकेश राणा के पास ऊपर के दो फ्लैट हैं, जबकि ग्राउंड फ्लोर पर उनके साले राजेश चौहान रहते हैं। राकेश प्राइवेट नौकरी करते थे,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.