बरेली, अगस्त 23 -- एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के कम्प्यूटर साइंस एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग में यूपीटेक काउंसलिंग के बाद एमसीए की शेष रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए 24 अगस्त को सुबह 10:30 बजे ओपन काउंसलिंग आयोजित की जाएगी। सभी वर्गों के अभ्यर्थी इसमें शामिल हो सकेंगे। समर्थ पोर्टल पर पंजीकृत और अपंजीकृत, दोनों तरह के अभ्यर्थियों को काउंसलिंग में प्रतिभाग का अवसर मिलेगा। प्रवेश में सबसे पहले सीयूईटी क्वालीफाईड अभ्यर्थियों को वरीयता दी जाएगी। इसके बाद रिक्त सीटों पर स्नातक में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट से प्रवेश होगा। पात्रता के लिए स्नातक में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक तथा कक्षा 12वीं या स्नातक स्तर पर गणित विषय का अध्ययन आवश्यक है। यह भी पढ़ें- एमएससी गणित में प्रवेश के लिए चौथे चरण की काउंसलिंग कल होगी पात्र अभ्यर्थियों को निर्धारित ...