एमसीए की चार रिक्त सीटों पर स्पॉट राउंड-2 काउंसलिंग कल होगी
बरेली, सितम्बर 7 -- एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के कम्प्यूटर साइंस एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग में एमसीए की शेष चार रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए आठ सितंबर को स्पॉट राउंड-2 काउंसलिंग होगी। काउंसलिंग सुबह 10:30 बजे विभाग में आयोजित की जाएगी। सभी श्रेणियों के पात्र अभ्यर्थी इसमें शामिल हो सकेंगे। समर्थ पोर्टल पर पंजीकृत और अपंजीकृत दोनों अभ्यर्थियों को अवसर दिया गया है। प्रवेश में पहले सीयूईटी क्वालीफाइड अभ्यर्थियों को वरीयता मिलेगी। इसके बाद स्नातक में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट से प्रवेश दिया जाएगा। एमसीए में प्रवेश के लिए स्नातक में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक तथा 12वीं या स्नातक स्तर पर गणित विषय होना अनिवार्य है। अभ्यर्थियों को मूल शैक्षणिक प्रमाणपत्रों व आवश्यक दस्तावेजों के साथ काउंसलिंग में उपस्थित होना होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.