नोएडा, मार्च 9 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। एमसीए, एमटेक और बीटेक छात्रों के पास में नौकरी पाने का बेहतरीन मौका है। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज नेशनल क्वालिफायर टेस्ट के लिए आवेदन निकाले गए हैं, जिसकी अंतिम 20 मार्च है। छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए एकेटीयू पंजीकरण में सहयोग कर रहा है। एकेटीयू के पोर्टल पर इसकी पूरी जानकारी जारी की गई है। नेशनल क्वालिफायर टेस्ट एक अखिल भारतीय स्तर की परीक्षा है, जो छात्रों के लिए टीसीएस और अन्य कॉर्पोरेट कंपनियों में नौकरी पाने का मुख्य द्वार है। यह परीक्षा उम्मीदवारों के संज्ञानात्मक कौशल प्रोग्रामिंग ज्ञान और विषय-विशिष्ट प्रवीणता का आकलन करता है। वर्ष 2024, 2025 और 2026 के लिए बीटेक, एमटेक (सभी स्ट्रीम) और एमसीए के लिए नियुक्तियों हेतु पंजीकरण खुला है। छात्र एकेटीयू की वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण लिंक पर ...