एमसीएस स्कूल में तीन दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला संपन्न
हरिद्वार, मई 27 -- कनखल स्थित एमसीएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल सतीकुंड में आयोजित तीन दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला का बुधवार को समापन हो गया। 25 से 27 मई तक चली कार्यशाला में शिक्षकों को आधुनिक शिक्षण पद्धतियों, परियोजना आधारित अध्ययन और सामाजिक विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया। मुख्य प्रशिक्षक दिल्ली विश्वविद्यालय के शिक्षा विभाग की संकाय सदस्य डॉ. लतिका गुप्ता रहीं। उन्होंने शिक्षकों को एकीकृत एवं परियोजना आधारित शिक्षण पद्धति की जानकारी दी। बताया कि किस प्रकार विभिन्न विषयों को आपस में जोड़कर विद्यार्थियों की समग्र समझ विकसित की जा सकती है। प्रशिक्षण के दौरान 'बाघ' और 'बिजली' जैसे विषयों के माध्यम से व्यावहारिक उदाहरण प्रस्तुत किए गए। यह भी पढ़ें- एमसीएस स्कूल में तीन दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला संपन्न लिंग समानता और शिक्षा पर सामाज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.