एमसीएल का आईपीओ इसी वर्ष आएगा
धनबाद, सितम्बर 3 -- धनबाद। बीसीसीएल-सीएमपीडीआईएल के बाद कोल इंडिया की एक और अनुषंगी कंपनी महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड में विनिवेश की प्रक्रिया आगे बढ़ गई। प्रस्तावित आरंभिक सार्वजनिक निर्गम के लिए प्रारंभिक विवरणिका (ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस) भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड, बीएसई और एनएसई के पास दाखिल कर दी गई है। एमसीएल के प्रस्तावित आईपीओ में कोल इंडिया अपनी हिस्सेदारी के अधिकतम 66,18,36,300 शेयर बिक्री के लिए पेश करेगी। यह निर्गम पूरी तरह बिक्री पेशकश (ऑफर फॉर सेल) के रूप में प्रस्तावित है। प्रस्तावित आईपीओ नियामकीय मंजूरियों और बाजार परिस्थितियों पर निर्भर करेगा। कोल इंडिया की अनुषंगी कंपनियों की शेयर बाजार में सूचीबद्धता की शुरुआत बीसीसीएल से हुई। यह भी पढ़ें- कोल इंडिया की इस कंपनी ने दाखिल किए IPO के पेपर, बेचे जाएंगे 66.18...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.