मुजफ्फरपुर, जून 11 -- मुजफ्फरपुर। सदर अस्पताल स्थित एमसीएच के लेबर रूम में गुरुवार शाम डॉक्टर के नहीं रहने से मरीज और उनके परिजनों काफी परेशान हुई। मरीजों ने बताया कि शाम छह बजे जब वह डॉक्टर को खोजने गईं तो लेबर रूम में वह नहीं थीं। मरीजों ने इसकी शिकायत सीएस से करनी चाहिए, लेकिन कार्यालय बंद हो जाने के कारण वह शिकायत नहीं कर सकीं। परिजनों ने बताया कि डॉक्टर के नहीं रहने से मरीज को काफी परेशानी हुई। शाम पौने सात बजे तक लेबर रूम में डॉक्टर नदारद थीं। इस पर कई मरीज के परिजनों ने आक्रोश भी जताया। यह भी पढ़ें- एमसीएच लेबर रूम डॉक्टर नहीं, मरीज परेशान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...