एमसीएक्स को कोयला एक्सचेंज गठित करने की मंजूरी
नई दिल्ली, अप्रैल 20 -- नई दिल्ली। देश के प्रमुख जिंस बाजार मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) को बाजार नियामक सेबी से प्रस्तावित अनुषंगी इकाई कोयला एक्सचेंज कंपनी में निवेश करने की मंजूरी मिल गई है। एमसीएक्स ने सोमवार को कहा कि उसे 17 अप्रैल को भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (एसईबीआई) से निवेश की मंजूरी मिली। शेयर बाजार को दी गयी सूचना के अनुसार, जिंस बाजार एक नई पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी बनाने की योजना बना रहा है। उसका नाम संभवतः एमसीएक्स कोल एक्सचेंज लि. या एमसीएक्स कोल एक्सचेंज ऑफ इंडिया लि. होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.