कानपुर, मार्च 16 -- कानपुर। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के 'श्रीमद्भगवद्गीता एवं वैदिक वांग्मय शोध पीठ' तथा 'स्कूल ऑफ बेसिक साइंसेज' के संयुक्त प्रयास में मन प्रबंधन का विज्ञान विषय पर एक विशेष सेमिनार का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि स्वामिनी विमलानंद (आचार्या, चिन्मय मिशन, कोयंबटूर) ने कहा कि जीवन में सही निर्णय लेने के लिए विवेक और सही चुनाव की शक्ति बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने उद्देश्यपूर्ण जीवन जीने तथा साधन और साध्य के संबंध को समझने पर जोर दिया। उन्होंने एमसीई यानी मिनिमम, कंपल्सरी और एक्सक्लुसिव नियम के तहत प्रतिदिन कम से कम 10 मिनट ध्यान करने की सलाह दी। अच्छी संगति और आत्मचिंतन के माध्यम से चरित्र निर्माण पर जोर दिया। उनके साथ स्वामी राघवानंदजी व राजकुमार लोहिया भी मौजूद रहे। इस मौके पर सीडीसी निदेशक प्रो. आर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.