बक्सर, मार्च 11 -- युवा के लिए ---- तैयारी कॉलेज में पढ़ने वाले सभी संकायों के छात्र-छात्राएं भाग ले सकते हैं कॉलेज के छात्र-छात्राएं ले सकते है हिस्सा, क्विज में वस्तुनिष्ठ परीक्षा बक्सर, हमारे संवाददाता। कॉलेज के छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा के लिए तैयार करने का प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में एमवी कॉलेज में आगामी 16 मार्च को एक ओपन क्विज टेस्ट का आयोजन होगा। यह क्विज स्नातकोत्तर इतिहास विभाग के तत्वावधान में होगा। इस संबंध में कॉलेज प्रशासन ने जारी सूचना में कहा है कि कॉलेज में पढ़ने वाले सभी संकायों के छात्र-छात्राएं भाग ले सकते हैं। प्रतियोगिता का सिलेबस सभी विषयों के मूलभूत सामान्य ज्ञान पर आधारित रहेगा। क्विज टेस्ट वस्तुनिष्ठ परीक्षा के रूप में आयोजित होगा। जिसकी अवधि एक घंटा निर्धारित की गई है। परीक्षा का समय प्रातः ग्यारह से ...