एमवी कान्वेंट में खेलकूद प्रदर्शनी संपन्न
गंगापार, सितम्बर 23 -- एमवी कॉन्वेंट स्कूल एंड कॉलेज, गौहनिया के शारीरिक शिक्षा विभाग द्वारा शारीरिक शिक्षा प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का विषय स्वस्थ शरीर से उज्ज्वल भविष्य" रखा गया। इस प्रदर्शनी में कक्षा 11 एवं 12 के छात्र छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।इस अवसर पर छात्रों ने स्टेडियम के मॉडल, योगासन, फिटनेस एक्सरसाइज और खेलों के महत्व को दर्शाते हुए अपनी प्रस्तुतियां दीं। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या डा गरिमा मिश्रा ने कहा कि खेल शारीरिक व मानसिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने शारीरिक शिक्षा विभाग और कक्षा 11 व 12 के सभी प्रतिभागी छात्रों के प्रयासों की सराहना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.