सोनभद्र, अप्रैल 4 -- सोनभद्र। राबर्टसगंज के ब्रहमनगर स्थित माँ वैष्णो मॉडर्न पब्लिक स्कूल में नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ हुआ। इस दौरान सत्र के पहले ही दिन विद्यालय परिसर विद्यार्थियों की मुस्कान, उत्साह और नए सपनों से सराबोर नजर आया। छात्र-छात्राओं का शिक्षकों एवं स्टाफ के माध्यम से पारंपरिक भारतीय संस्कृति के अनुरूप कुमकुम का टीका लगाकर, पुष्पमालाओं से स्वागत कर तथा मिठाई खिलाकर आत्मीय अभिनंदन किया गया। इस स्नेहपूर्ण स्वागत ने विद्यार्थियों के मन में विद्यालय के प्रति अपनत्व और उत्साह को और प्रबल कर दिया। विद्यालय की तीनों शाखाओं ब्रह्मनगर, परासी पाण्डेय एवं जमगाई में एक साथ सत्रारंभ हुआ। इस मौके पर प्रधानाचार्य सत्यदेव कुमार श्रीवास्तव सहित शिक्षक और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.