कानपुर, मार्च 12 -- कानपुर। एमराल्ड गार्डेन सोसाइटी की ओर से आयोजित एमराल्ड गार्डेन प्रीमियर लीग (ईजीपीएल) सीजन-2 में गुरुवार को खेले गए तीन मैच में एमवीएम धुरंधरस, बीके कॉम्बैटेंट और फॉर्चून लायंस ने जीत दर्ज की। एमराल्ड गार्डेन परिसर में खेले गए पहले महिला मैच में उन्नति अपराइजर ने सात ओवर में 69 रन बनाए। टीम की ओर से श्रेया ने 18 रन और स्वाति ने 13 रन बनाए। गेंदबाजी में शालू गोयल, श्वेता जिंदल और स्तुति ने एक-एक विकेट लिया। जवाब में खेलने उतरी एमवीएम धुरंधरस ने 8.4 ओवर में दो विकेट पर 70 रन बनाकर मैच जीता। टीम की ओर से नैना ने 11 रन और नैना जैन ने 10 रन बनाए। गेंदबाजी में गरिमा और नंदिनी ने एक-एक विकेट लिया। नैना जैन को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। दूसरे मुकाबले में बीके कॉम्बैटेंट ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 16 ओवर में छह विके...