एमवीआई ने स्कूली वाहनों के खिलाफ चलाया जांच अभियान
धनबाद, मई 1 -- धनबाद। परिवहन विभाग की टीम ने मोटरयान निरीक्षक अभय कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को स्कूली वाहनों के खिलाफ जांच अभियान चलाया। जवाहर लाल नेहरू मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल डिगवाडीह तथा जेके सिन्हा मेमोरियल स्कूल ऑफ लर्निंग में वाहनों के कागजात की जांच की गयी। मोटरयान निरीक्षक ने बताया कि हाईकोर्ट के निर्देशों का पालन नहीं करने वाले वाहनों से जांच के क्रम में कार्रवाई करते हुए कुल 91650 रुपए का जुर्माना किया गया। साथ में सभी वाहनों के कागजात सही करने तथा सभी वाहनों में सीसीटीवी कैमरा, जीपीएस डिवाइस लगाने का निर्देश दिया गया। मौके पर जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक सुनील कुमार, रोड इंजीनियर अमरेश कुमार, मुकुल कुमार तथा स्कूल के संचालक उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.