एमयूसी क्लब को हरा सदर्न क्लब पहुंचा सेमीफाइनल में
कानपुर, जून 8 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन से संबद्ध फ्रेंड्स यूनियन क्रिकेट क्लब की ओर से चल रही प्रथम अनिल रावत (कप्तान) स्मारक क्रिकेट प्रतियोगिता में सोमवार को क्वार्टर फाइनल मुकाबला खेला गया। मैच में सदर्न क्लब ने एमयूसी क्लब को दो विकेट से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।सप्रू मैदान पर खेले गए मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए एमयूसी क्लब ने निर्धारित 32 ओवर में सात विकेट पर 198 रन बनाए। टीम की ओर से अभिषेक सिंह ने 55 रन, सौरभ झा ने 39 रन और हार्दिक बिंद ने 33 रन बनाए। गेंदबाजी में कृष्णा बाली ने तीन और प्रांजल गुप्ता ने एक विकेट लिया। जवाब में खेलने उतरी सदर्न क्लब ने 31.3 ओवर में आठ विकेट खोकर 200 रन बनाकर मैच जीता। टीम की ओर से लक्ष्य मिश्रा ने नाबाद 47 रन, रोहित कुमार गुप्ता ने 43 रन, कृष्णा बाली ने 38 रन बन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.