एमयूएन गतिविधियों को शुरू करने की योजना : बृजमोहन
बोकारो, अप्रैल 5 -- गोमिया, प्रतिनिधि। पिट्स मॉडर्न स्कूल, गोमिया ने सत्र 2026-27 की शुरुआत एक शानदार और प्रेरणादायक समारोह के साथ की, जिसमें विद्यालय के एक छात्र की 17वीं इंटरनेशनल कॉमर्स ओलंपियाड में उल्लेखनीय उपलब्धि प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया। यह प्रतियोगिता कॉमर्स टीचर्स फाउंडेशन, दिल्ली द्वारा आयोजित की गई थी। कक्षा बारहवीं के छात्र अक्षय कुमार ने 21 नवंबर को आयोजित इस प्रतिष्ठित परीक्षा में 81.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल टॉपर का खिताब हासिल किया। प्राचार्य बृजमोहन लाल दास ने अक्षय कुमार को पुरस्कार प्रदान कर उनकी समर्पण और शैक्षिक उत्कृष्टता की प्रशंसा की। साथ ही इसके लिए शिक्षकों बिरेंद्र प्रसाद वर्मा, स्वीटी भाटिया, शैलेश प्रसाद, बिद्युत महतो, आरपी सिंह, नीलांजना दासगुप्ता, संजीब भट्टाचार्य व नेहा कुमारी को भी प्रशंसा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.