एमबी स्कूल के प्रवक्ता कटियार की मां के निधन पर शोक
हल्द्वानी, फरवरी 18 -- हल्द्वानी। एमबी इंटर कॉलेज के अर्थशास्त्र प्रवक्ता विमल कुमार कटियार की मां राम सखी का बुधवार तड़के निधन हो गया। 90 वर्षीय रामसखी ने कानपुर में शिवराजपुर स्थित पैतृक गांव महिपालपुर में अंतिम सांस ली। वह अपने पीछे तीन पुत्रों विमल, प्रदीप और कुलदीप कटियार का भरा पूरा परिवार छोड़ गईं। एमबी एजुकेशनल ट्रस्ट के चेयरमैन और पूर्व अपर महाधिवक्ता बिंदेश गुप्ता, विद्यालय के प्रबंधक हेमंत बगड़वाल, प्रधानाचार्य डीके पंत समेत समस्त शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने निधन पर दुख जताया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.