वाराणसी, मई 19 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। पूर्वांचल-डिस्कॉम के भिखारीपुर स्थित सिविल विभाग से तीन मेजरमेंट बुक (एमबी) गायब होने की रिपोर्ट साल भर बाद दर्ज होने पर नए तथ्य सामने आए हैं। सूत्रों के मुताबिक मेजरमेंट बुक गायब नहीं हुई, गायब कराई गई है। क्योंकि उसमें सिविल विभाग के अभियंताओं के कई घोटालों का कच्चा चिट्ठा था। इसलिए स्टेट विजिलेंस (लखनऊ) को मेजरमेंट बुक उपलब्ध नहीं कराई जा रही थी। विजिलेंस बिना नक्शा के एमडी कार्यालय का निर्माण कराने और उसमें लगे फर्नीचर में हुए घोटाले की शिकायत की जांच कर रही है। मुख्यमंत्री कार्यालय के आदेश पर जांच पिछले एक साल से चल रही है। कई बार पत्राचार के बाद भी सिविल विभाग के एक्सईएन अनिरुद्ध चौरिसया ने विजिलेंस को एमबी नहीं दी।

जांच की प्रक्रिया सूत्रों ने बताया कि एमबी गायब कराने की जानकारी सिविल व...