एमबीबीएस में प्रवेश प्रक्रिया पूरी, आज से गुलजार होगा मेडिकल कॉलेज
प्रयागराज, सितम्बर 27 -- प्रयागराज, संवाददाता। मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में नीट यूजी की काउंसिलिंग के बाद एमबीबीएस में प्रवेश की प्रक्रिया लगभग पूरी हो गई है। पहली काउंसिलिंग में लगभग 90 फीसदी सीटों पर प्रवेश कार्य पूरा हो गया है। मेडिकल कॉलेज में सोमवार को प्रवेश ले चुके मेडिकल छात्र-छात्राओं को परिचयात्मक कार्यक्रम प्रीतमदास प्रेक्षागृह में शुरू होगा। कार्यक्रम में लगभग 150 छात्र-छात्राएं अपने अभिभावकों को साथ मेडिकल कॉलेज पहुंचेंगे। एक सप्ताह तक चलने वाले परिचयात्मक कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अध्यक्ष व प्रोफेसर मेडिकल कॉलेज और एसआरएन अस्पताल के बारे में जानकारी देंगे।नीट प्रवेश की प्रभारी व एनाटॉमी विभाग की प्रोफेसर डॉ. निष्ठा सिंह के निर्देशन में रविवार को भी एमएलएन के अलावा यूनाइटेड मेडिकल यूनिवर्सिटी व वाराणसी के हेरिटेज मेड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.