धनबाद, अगस्त 4 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता। मेडिकल काउंसिलिंग कमेटी (एमसीसी) ने ऑल इंडिया कोटे से नामांकन के लिए नीट यूजी काउंसलिंग के पहले राउंड का कार्यक्रम जारी कर दिया है। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 5 से शुरू होकर 12 अगस्त को दोपहर 3 बजे तक चलेगी। अभ्यर्थी इसी दिन शाम 6 बजे तक काउंसिलिंग शुल्क का ऑनलाइन भुगतान कर सकेंगे। धनबाद मेडिकल कॉलेज के अधिकारियों के अनुसार च्वाइस फिलिंग की सुविधा 6 अगस्त से उपलब्ध होगी। अभ्यर्थी 13 अगस्त को सुबह 11 बजे तक अपनी पसंद के मेडिकल कॉलेज का चयन कर सकेंगे। च्वाइस लॉकिंग की प्रक्रिया 12 को शाम 4 बजे से शुरू होकर 13 अगस्त को सुबह 11 बजे तक चलेगी। यह भी पढ़ें- 5 अगस्त से शुरू होगा एमबीबीएस-बीडीएस में दाखिले का रजिस्ट्रेशन इसके बाद विकल्पों में किसी प्रकार का संशोधन संभव नहीं होगा। पहले राउंड की सीट आव...