सोनभद्र, अप्रैल 2 -- सोनभद्र, संवाददाता। साइबर क्राइम टीम ने मेडिकल कालेज में दाखिले के नाम पर 22 लाख रुपये की ठगी करने वाले तीन आरोपियों को बुधवार की शाम को आलमबाग लखनऊ से गिरफ्तार किया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर यह कार्रवाई की। सोनभद्र साइबर क्राइम इंस्पेक्टर धीरेन्द्र कुमार चौधरी ने बताया कि 17 मार्च को पीड़िता ने साइबर क्राइम थाने में तहरीर देकर बताया कि अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उसे नीट परीक्षा के माध्यम से एमबीबीएस में एडमिशन दिलाने का झांसा दिया गया। उन्होंने स्वयं को मेडिकल एडमिशन से जुड़ा प्रभावशाली व्यक्ति बताते हुए सरकारी एवं निजी मेडिकल कॉलेजों में पक्की सीट दिलाने का दावा किया। उक्त व्यक्तियों ने पीड़िता को विश्वास में लेकर विभिन्न चरणों में कुल 22 लाख रुपये अपने बताए गए बैंक खातों में ऑनलाइन माध्यमों में जमा करवा लिया। पीड़िता ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.