लखनऊ, जुलाई 16 -- एमबीबीएस में दाखिला दिलाने के नाम पर जालसाजों ने झारखंड के एक व्यक्ति से 18.25 लाख रुपये ठग लिए। आरोपियों ने स्टडी पाथवे कंसल्टेंसी के नाम से फर्जी वेबसाइट बनाकर हिंद इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस में दाखिले का झांसा दिया। रुपये लेने के बाद कार्यालय बंद कर फरार हो गए। एडीसीपी क्राइम किरन यादव के आदेश पर विभूतिखंड पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। झारखंड के पलामू निवासी संतोष कुमार साहू ने बताया कि वह बेटी का मेडिकल में दाखिला कराना चाहते थे। जून 2025 में गूगल पर सर्च करने पर स्टडीपाथवे कंसल्टेंसी डॉट कॉम नाम की वेबसाइट मिली। साइट पर दिए नंबर पर संपर्क किया तो अभिनव शर्मा से बात हुई। उसने दाखिले का आश्वासन देकर गोमतीनगर विराजखंड स्थित कार्यालय बुलाया। पीड़ित के मुताबिक कार्यालय पहुंचने पर संतोष कुमार और अभिनव शर्मा मिले। उन्ह...