रामपुर, जुलाई 24 -- टांडा, संवाददाता। एम्स अस्पताल ऋषिकेश उत्तराखंड में एमबीबीएस में एडमिशन कराने के नाम पर पच्चीस लाख रुपये लेकर फर्जी लेटर थमा दिया गया। एडमिशन न होने पर पैसे मांगने पर फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। 13 लाख रुपये मिलने के बाद लगभग ग्यारह लाख चालीस हजार की रकम शेष रह गई है। उसे दिलाने की मांग को लेकर पीड़ित ने डीआईजी के आदेश पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। यह भी पढ़ें- Lucknow News: कनाडा में दाखिले के नाम पर 2 करोड़ की ठगी धोखाधड़ी की प्रक्रिया थाना क्षेत्र के गांव खुशहालपुर निवासी मोहम्मद वसीम वर्ष 2021 में एमबीबीएस के लिए कोटा राजस्थान से तैयारी कर रहा था। इसी दौरान मौसेरे भाई ऐनुल ने डाक्टर कृष्ण मोहन शर्मा निवासी फतेहाबाद रोड पीओ कोलरा कला ग्राम नंगला हरें आगरा निवासी से मुलाकात कराई। जिसने पच्चीस लाख रुप...