मिर्जापुर, जून 25 -- मिर्जापुर, संवाददाता मां विंध्यवासिनी स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में संचालित एमबीबीएस पाठ्यक्रम के प्रथम बैच (2021) के छात्र-छात्राओं का फाइनल परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। इसमें 98 प्रतिशत विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की। परिणाम घोषित होने के बाद मेडिकल कॉलेज परिसर में उत्साह का माहौल रहा। सफल छात्र-छात्राओं ने अपनी उपलब्धि का जश्न मनाया और महाविद्यालय के प्राचार्य को मिठाई खिलाकर खुशी साझा की। प्राचार्य ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। कहाकि डॉक्टर का पेशा मात्र उपचार तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के प्रति सेवा और जिम्मेदारी का भी प्रतीक है। सफल छात्र-छात्राएं एक जुलाई 2026 से संबद्ध चिकित्सालय में एक वर्ष की इंटर्नशिप शुरू करेंगे। यह भी पढ़ें- एटा मेडिकल कॉलेज में प...