जमशेदपुर, सितम्बर 2 -- झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा बोर्ड ने चिकित्सा परामर्श समिति के निर्देश पर राज्य में एमबीबीएस, बीडीएस और बीएचएमएस पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए दूसरे चरण की ऑनलाइन काउंसिलिंग का संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया है। यह कार्यक्रम राज्य कोटा, अखिल भारतीय कोटा और एनआरआई कोटा की रिक्त सीटों पर लागू होगा। नए उम्मीदवार एक से तीन सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकेंगे। पंजीकृत अभ्यर्थी चार सितंबर तक आवेदन में संशोधन कर सकते हैं। दूसरे चरण की राज्य मेरिट लिस्ट छह सितंबर को प्रकाशित होगी। रिक्त सीटों का विवरण और च्वाइस फिलिंग सात सितंबर से शुरू होगी, जिसकी अंतिम तिथि 9 सितंबर है। यह भी पढ़ें- एमबीबीएस-बीडीएस दाखिले को दूसरे चरण की ऑनलाइन काउंसलिंग का नया शेड्यूल जारी जरूरत पड़ने पर विकल्पों में संपादन 10 सितंबर दोपहर...