लखनऊ, अगस्त 25 -- कैबिनेट का फैसला -मेडिकल इंटर्न डॉक्टरों को योगी सरकार का तोहफा, अभी मिलते थे 12 हजारलखनऊ, विशेष संवाददाता।प्रदेश के राजकीय मेडिकल कालेजों, संस्थानों और चिकित्सा विश्वविद्यालयों से एमबीबीएस व बीडीएस परीक्षा उत्तीर्ण कर रोटेटिंग इंटर्नशिप करने वाले छात्रों को अब ज्यादा इंटर्नशिप भत्ता मिलेगा। अब उन्हें हर माह 25 हजार रुपये इंटर्नशिप भत्ता दिया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में भत्ता बढ़ाए जाने संबंधी चिकित्सा शिक्षा विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है।प्रदेश में एमबीबीएस और बीडीएस परीक्षा उत्तीर्ण छात्रों के लिए रोटेटिंग इंटर्नशिप अनिवार्य है। इंटर्नशिप के दौरान छात्र राजकीय चिकित्सा संस्थानों में मरीजों के उपचार में चिकित्सकीय सहयोग देने के साथ ही आपातकालीन सेवाओं, वार्ड,...