एमबीबीएस फाइनल में डीएमसी के 48 छात्र असफल
दरभंगा, जून 24 -- दरभंगा, नगर प्रतिनिधि। एमबीबीएस 2021 बैच की फाइनल परीक्षा में दरभंगा मेडिकल कॉलेज (डीएमसी) के 48 छात्र फेल हो गए हैं। इतनी बड़ी संख्या में छात्रों के असफल होने से संस्थान की प्रतिष्ठा को गहरी ठेस पहुंची है, जिससे कॉलेज प्रशासन भी सकते में है। इस परीक्षा में कॉलेज के कुल 121 छात्र शामिल हुए थे, जिनमें से 4 छात्रों का परिणाम पेंडिंग (लंबित) रखा गया है। परीक्षा में असफल रहे इन सभी छात्रों को अब सप्लीमेंट्री परीक्षा में शामिल होना पड़ेगा। इधर, परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से सप्लीमेंट्री परीक्षा की तिथियां भी घोषित कर दी गई हैं। इसके तहत आगामी 17 जुलाई से 5 अगस्त तक सप्लीमेंट्री परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने के लिए फॉर्म भरने की तिथि 25 जून से 8 जुलाई तक निर्धारित की गई है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.