दुमका, नवम्बर 20 -- दुमका, प्रतिनिधि। फूलो झानो मेडिकल कॉलेज दुमका में गुरुवार को एमबीबीएस प्रथम वर्ष (सत्र 2025-26) के छात्रों के लिए सफेद कोट समारोह (व्हाइट कोट सेरेमनी) का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्रों ने महर्षि चरक शपथ को ग्रहण किया और उन्हें डाक्टर वर्ग से अधिकृत रूप से जुड़ने के लिए स्वागत किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज के प्राचार्य डॉ अरुण कुमार चौधरी, फूलों झांनो मेडिकल अस्पताल के अधीक्षक डॉ अरुण कुमार और मेडिकल कॉलेज के एनाटॉमी विभाग की विभागध्यक्ष डॉ करमाली के संयुक्त रूप से मां सरस्वती की मूर्ति का माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.