हल्द्वानी, जनवरी 16 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। एमबीबीएस पाठ्यक्रम को प्रभावी ढंग से लागू करने के उद्देश्य से शुक्रवार से राजकीय मेडिकल कॉलेज में दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन हुआ। इस दौरान चिकित्सा शिक्षा में हो रहे संरचनात्मक बदलावों और उनकी व्यावहारिक उपयोगिता पर विस्तृत चर्चा हुई। राजकीय मेडिकल कॉलेज में मेडिकल एजुकेशन यूनिट की तरफ से लेक्चर थियेटर में सीआईएसपी कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन प्रभारी प्राचार्य डॉ. पंकज सिंह एवं वरिष्ठ संकाय सदस्यों ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। डॉ. पंकज सिंह ने कहा कि एनएमसी की तरफ से एमबीबीएस पाठ्यक्रम में किए गए नए परिवर्तन चिकित्सा शिक्षा को अधिक व्यावहारिक, दक्षता-आधारित और समाजोन्मुख बनाएंगे, जिससे बेहतर और नैतिक चिकित्सकों का निर्माण होगा। डॉ. सौरभ अग्रवाल ने चिकित्सक की सामाजिक जिम्मेदारियों औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.