लखनऊ, अक्टूबर 27 -- -एनएमसी ने शैक्षणिक सत्र 2019-20 और उसके बाद एमबीबीएस में दाखिला लेने वालों को दी सुविधा -अभी तक मिलते थे चार अवसर, अब पांचवा मर्सी अटेंप्ट देने का हुआ फैसला लखनऊ, विशेष संवाददाता।

एमबीबीएस छात्रों को पांचवां मौका एमबीबीएस की प्रथम प्रोफेशनल परीक्षा पास करने के लिए अब पात्र मेडिकल छात्रों को एक अतिरिक्त अवसर और मिलेगा। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग (एनएमसी) ने शैक्षणिक सत्र 2019-20 और उसके बाद एमबीबीएस में दाखिला लेने वाले छात्रों को एक बार के लिए अतिरिक्त प्रयास (मर्सी अटेंप्ट) देने का निर्णय लिया है। इससे पहले ही चार प्रयास कर चुके मेडिकल छात्रों को परीक्षा पास करने के लिए पांचवां मौका भी मिल सकेगा। यह लाभ उन मेडिकल छात्रों को नहीं मिलेगा, जिन्हें विश्वविद्यालय या कोर्ट के दखल पर पहले ही 5वां मौका दिया जा चुका है, उन्...