एमबीबीएस परीक्षा उत्तीर्ण कर डॉक्टर बनीं श्रेया बांगा
रुद्रपुर, मई 18 -- रुद्रपुर। मुख्य बाजार स्थित बेलेजा ब्यूटी स्कूल परिसर में व्यापार मंडल ने क्षेत्र की होनहार बिटिया श्रेया बांगा को एमबीबीएस परीक्षा उत्तीर्ण कर डॉक्टर बनने पर सम्मानित किया। श्रेया, प्रतिष्ठित व्यवसायी एवं बंटी मार्ट के स्वामी बंटी बांगा की पुत्री तथा व्यापार मंडल के संरक्षक लक्ष्मण दास बांगा की पोती हैं। डॉ. श्रेया बांगा ने कठिन परिश्रम, लगन और दृढ़ संकल्प के बल पर एमबीबीएस की परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा अन्य व्यापारियों के साथ बेलेजा ब्यूटी स्कूल पहुंचे और उन्हें चुनरी ओढ़ाकर, मिठाई खिलाकर तथा पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।इस अवसर पर संजय जुनेजा ने कहा कि आज बेटियां हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं। डॉ. श्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.