वरिष्ठ संवाददाता, सितम्बर 9 -- सीटें बंट गईं, दाखिले भी शुरू हो गए, लेकिन अब प्रमाण पत्रों पर सवाल खड़े हो गए हैं। स्वतंत्रता सेनानी कोटे की नौ एमबीबीएस सीटों में से सात के उत्तराधिकारी प्रमाण पत्रों को लेकर शिकायत के बाद डीएम ने जांच बिठा दी है। दरअसल, स्वतंत्रता सेनानी कल्याण समिति ने विभिन्न मेडिकल कॉलेजों में सात अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों पर संदेह जताया। साथ ही, दून में एक परिवार के पांच 'उत्तराधिकारियों' को सीट और कुछ प्रमाण पत्र अंतिम समय में जारी किए जाने पर भी सवाल उठाए। इस प्रकरण को गंभीरता से लेकर डीएम डॉ. आशीष चौहान ने जांच के निर्देश दे दिए। अब इन अभ्यर्थियों के स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रमाण पत्र और निवास प्रमाण पत्रों की जांच कराई जा रही है। जांच में यह देखा जाएगा कि दाखिले के लिए लगाए गए प्रमाण पत्र नियमों के अनुर...