देहरादून, दिसम्बर 20 -- फोटो स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने छात्रों को राष्ट्रसेवा के लिए किया प्रेरित देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। राजकीय दून मेडिकल कॉलेज में नेशनल मेडिकल ऑर्गेनाइजेशन एनएमओ की ओर से नूतन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें एमबीबीएस के नवप्रवेशित छात्रों ने मरीजों की सेवा का संकल्प लिया और उनका स्वागत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और एनएमओ मंत्र से हुआ। निदेशक डॉ. अजय आर्य और प्राचार्य डॉ. गीता जैन ने नवागंतुक छात्रों को चिकित्सा पेशे की गरिमा और अनुशासन का पाठ पढ़ाया। समाज के प्रति डॉक्टरों की जिम्मेदारी को रेखांकित किया। ऑनलाइन जुड़े स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने भावी डॉक्टरों से राष्ट्रसेवा और नैतिक चिकित्सा अभ्यास को जीवन का मूल मंत्र बनाने का आह्वान किया। एनएमओ उत्तराखंड की सह स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.