गोरखपुर, अप्रैल 20 -- गुलरिहा (गोरखपुर), हिन्दुस्तान संवाद। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस छात्रों ने रविवार को एक बार फिर दबंगई दिखाई। एमबीबीएस छात्रा के पहनावे पर टोकने पर उन्होंने मानसिक रोगी को पीटकर अधमरा कर दिया। उसकी हालत नाजुक है। उसे आईसीयू में भर्ती किया गया है। बताया जाता है कि पीड़ित सिजोफ्रेनिया का मरीज है। वह पिछले तीन महीने से मेडिकल कॉलेज के मानसिक रोग वार्ड में भर्ती है। उसकी पत्नी मेडिकल कॉलेज में ही स्टाफ नर्स है। घटना रविवार दोपहर की है। सिजोफ्रेनिया का मरीज पुराने इंसेफेलाइटिस वार्ड वाले भवन में चल रहे मानसिक रोग वार्ड में भर्ती है। इसी भवन के सामने कॉलेज का सरोजनी गर्ल्स हॉस्टल है। इसमें एमबीबीएस की पढ़ाई करने वाली छात्राएं रहती हैं। मरीज ने सरोजिनी हॉस्टल से बाहर निकल रही एक एमबीबीएस छात्रा के कपड़े और पहनावे पर ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.