एमबीबीएस छात्रों ने नुक्कड़ नाटक कर किया जागरूक
प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 25 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। मेडिकल कॉलेज के सामुदायिक चिकित्सा विभाग की ओर से शनिवार को चकवन तोड़ गांव में मलेरिया जागरूकता अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक हुआ। इसमें शामिल एमबीबीएस के छात्र-छात्राओं ने जागरूकता का संदेश दिया। नुक्कड़ नाटक के जरिए संदेश दिया गया कि मलेरिया से बचाव के लिए घर के आसपास पानी न जमा होने दें। मच्छरदानी व पूरा बदन ढकने वाले कपड़ों का इस्तेमाल करें। कूलर टंकी, गड्ढों की नियमित सफाई करें। बुखार होने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र पर जांच कराएं। इस दौरान कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के अध्यक्ष डॉ. सोमनाथ, डॉ. रश्मि यादव, डॉ. अग्नि सरोज, एसआर, जेआर, इंटर्न, एमबीबीएस छात्र-छात्राएं, एसएस डब्ल्यू, संकाय सदस्यों व सोनिया आदि ने सहयोग किया। यह भी पढ़ें- मझगांव में विश्व मलेरिया दिवस पर स्वास्थ्य विभाग ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.