नई दिल्ली, अक्टूबर 17 -- नेशनल मेडिकल कमीशन (एनएमसी) ने एमबीबीएस फर्स्ट ईयर वर्ष के छात्रों को बड़ी राहत दी है। वर्ष 2019-20 और उसके बाद एडमिशन लेने वाले मेडिकल विद्यार्थियों को फर्स्ट ईयर की परीक्षा पास करने के लिए एक अतिरिक्त मर्सी अटैम्प्ट मिलेगा। अब फर्स्ट ईयर की परीक्षा पास करने के लिए 5 मौके मिलेंगे जबकि पहले 4 ही अवसर मिलते थे। यह छूट उन छात्रों को भी मिलेगी, जिन्होंने फर्स्ट ईयर का पाठ्यक्रम पूरा करने की निर्धारित 4 साल की अवधि पार कर ली है, बशर्ते उनका दाखिला वैध हो और संबंधित विश्वविद्यालय या कॉलेज ने रद्द नहीं किया हो। यह कदम उन मेडिकल छात्रों के लिए एक बड़ी राहत लेकर आया है, जो पहले साल के विषयों में बैकलॉग के कारण अपनी पढ़ाई में हो रही देरी से परेशान थे। यह अतिरिक्त मौका पात्र छात्रों को अपनी जरूरी परीक्षाएं पास करने और अपनी ...