सिद्धार्थ, मार्च 1 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज रैगिंग को लेकर फिर से विवादों में आ गया है। एमबीबीएस 2023 का सीनियर छात्र जूनियर छात्रों का लाइटर से हाथ जलाकर रैगिंग ले रहा था। मानसिक रूप से प्रताड़ित करते हुए मुर्गा बनवा रहा था। सप्ताह भर से अधिक समय से कॉलेज के छात्रावास में चल रहे इस खेल की किसी को भनक तक नहीं लगी। अंतत: पीड़ित छात्रों का सब्र जवाब दे गया और सभी ने मामले की प्राचार्य से शिकायत की। शिकायत के आधार पर एंटी रैगिंग कमेटी ने सीनियर छात्र को दोषी मानते हुए कॉलेज से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। दरअसल, मेडिकल कॉलेज के पुरुष छात्रावास (मेन बिल्डिंग) में एमबीबीएस 2023 का छात्र शौर्य गुप्त रहता है जबकि वर्ष 2025 एमबीबीएस के छात्रों के निवास के लिए इंटर्न बिल्डिंग एलाट है। एमबीबीएस 2025 वर्ष के कई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.