एमबीबीएस छात्रों की काउंसिलिंग आज से
मुजफ्फरपुर, अगस्त 21 -- मुजफ्फरपुर। श्री कृष्ण मेडिकल कॉलेज व अस्पताल (एसकेएमसीएच) में एमबीबीएस सत्र 2026 के लिए छात्रों की काउंसिलिंग शनिवार से शुरू होगी। इसकी जानकारी प्राचार्य प्रो. कुमारी विभा शुक्रवार ने दी। उन्होंने बताया कि शनिवार से ऑल इंडिया कोटे के छात्रों की काउंसिलिंग होगी। इस कोटे के तहत 23 छात्रों का दाखिला लिया जाना है। इसके बाद 24 अगस्त से बीसीईसीई कोटे के 123 छात्रों की कांउसिलिंग होगी। चार सीट सेंट्रल नॉमिनी के लिए है। अभी एसकेएमसीएच में पारा मेडिकल छात्रों की काउंसिलिंग चल रही है। एसकेएमसीएच में इस बार 150 सीटों पर दाखिला लिया जाना है। यह भी पढ़ें- MCC NEET MBBS cut off: 11 लाख रैंक तक को एमबीबीएस, क्या रही MBBS BDS कटऑफ, कितनी रैंक पर मिली सीट
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.