एमबीबीएस के बाद डॉक्टरों की पहली पसंद क्या? टॉप पीजी कोर्स, जिसकी खूब है पूछ
नई दिल्ली, अक्टूबर 28 -- सफेद कोट पहनने का सपना एमबीबीएस पर खत्म नहीं होता। असली दौड़ तो पीजी की सीट के लिए शुरू होती है। एनईईटी पीजी 2026 की पहली सूची आ चुकी है और उसने साफ कर दिया है कि ऊपर की रैंक वाले डॉक्टर सबसे पहले किस दरवाजे पर दस्तक दे रहे हैं। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी यानी एमसीसी ने राउंड 1 की आधिकारिक सीट आवंटन सूची जारी की है। दस्तावेज 23 अक्टूबर की तारीख का है। इसकी पहली 100 एंट्री खंगालने पर एक बात फौरन दिखती है। जनरल मेडिसिन सबसे ज्यादा आवंटन के साथ पहले नंबर पर है। दूसरे पायदान पर रेडियो डायग्नोसिस यानी रेडियोलॉजी है। इसके बाद फासला काफी बड़ा हो जाता है। डर्मेटोलॉजी यानी त्वचा रोग वाला कोर्स तीसरी जगह पर नजर आता है। फिर बाल रोग और जनरल सर्जरी आते हैं। न्यूक्लियर मेडिसिन और ऑर्थोपेडिक्स भी इसी कतार में हैं। यानी शुरुआती सीटें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.