कौशाम्बी, सितम्बर 1 -- मेडिकल कॉलेज में मंगलवार से एमबीबीएस 2024-25 बैच के विद्यार्थियों की परीक्षाएं शुरू हो गईं। पहले दिन पैथोलॉजी विषय की परीक्षा आयोजित की गई, जिसमें 96 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक संपन्न कराई गई। अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा विश्वविद्यालय, लखनऊ की ओर से फतेहपुर मेडिकल कॉलेज के नेत्र रोग विभाग की सहायक प्रोफेसर को पर्यवेक्षक के रूप में भेजा गया। उन्होंने परीक्षा केंद्र और पूरी परीक्षा प्रक्रिया पर नजर रखी। परीक्षा संचालन में डॉ. अरिंदम चक्रवर्ती ने मुख्य निरीक्षक की जिम्मेदारी निभाई, जबकि डॉ. राकेश शुक्ला सहायक निरीक्षक के रूप में मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- कब जारी होगा नीट पीजी का आंसर की, जानें कहां से करें डाउनलोड और क्या है मार्किंग सिस्टम

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...