मेरठ, दिसम्बर 23 -- एमबीबीएस बैच के छात्रों ने सोमवार को मेडिकल कॉलेज के रक्त कोष विभाग मे एडीए रक्तदान शिविर लगवाया। यह शिविर पिछले तीन वर्षों से एमबीबीएस छात्रों द्वारा 2018 बैच के तीन छात्र डॉ. अचांश वर्मा, स्वर्गीय डॉ. दिव्यांश आनंद एंव डॉ आशीष जिनकी मृत्यु एक सड़क दुर्घटना मे हो गई थीं, उनकी स्मृति में लगाया जाता है। प्रभारी अधिकारी डॉ. प्रिया गुप्ता ने बताया शिविर में 100 से अधिक रजिस्ट्रेशन हुए और रक्तदान किया। प्राचार्य डॉ. आरसी गुप्ता ने एमबीबीएस छात्रों का रक्तदान करने के लिए उत्साहवर्धन किया। शिविर में डॉ. सिद्धार्थ सिंह, डॉ. अमोल पांडेय, डॉ. हेमंत शर्मा, डॉ. रमन त्यागी एवं ब्लड बैंक स्टाफ का सहयोग रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.