एमबीबीएस के छात्रों का फाइनल प्रैक्टिकल शुरू
मुजफ्फरपुर, मई 23 -- मुजफ्फरपुर। एसकेएमसीएच में शनिवार से एमबीबीएस सत्र 2021-25 के छात्रों की फाइनल प्रैक्टिकल परीक्षा शुरू हुई। परीक्षा का संयोजन मेडिसिन विभाग की डॉ नेहा ने किया। परीक्षा लेने बाह्य परीक्षक के तौर पर दो परीक्षक डॉ अभिषेक गौरव और डॉ अभिषेक कर्मेंदु आए थे। इसके अलावा मेडिसिन विभाग के अध्यक्ष डॉ. अमित कुमार, मेडिकल कॉलेज के उपाधीक्षक डॉ सतीश कुमार सिंह, डॉ विजय कुमार, डॉ आरोही ने छात्रों का वायवा लिया। परीक्षा में 114 छात्र शामिल हुए। परीक्षा सोमवार तक चलेगी। इसमें मेडिकल छात्रों से केस हिस्ट्री के बारे में सवाल किए गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.