एमबीबीएस की 824 सीटें रह गईं खाली, 23 से 35 लाख सालाना फीस वाले मेडिकल कॉलेज हुए वीरान
नई दिल्ली, अक्टूबर 22 -- MCC NEET UG MBBS Admission : तमिलनाडु और पुडुचेरी की डीम्ड यूनिवर्सिटीज में एमबीबीएस की 824 सीटें खाली रह गईं। वजह यहां की बेहद मोटी फीस। एमसीसी नीट यूजी ऑल इंडिया काउंसलिंग के आखिरी राउंड में भी ये सीटें नहीं भर पाईं। इन सीटों की सालाना फीस 23 लाख रुपये से लेकर 35 लाख रुपये तक है। हैरानी की बात यह है कि इस वर्ष 11 लाख से ज्यादा विद्यार्थियों ने नीट यूजी 2026 की मिनिमम कटऑफ से अधिक अंक हासिल किए थे। यानी 11 लाख से ज्यादा ने नीट यूजी क्वालिफाई किया था। इसके बावजूद ये सीटें खाली रह गईं। अब एडमिशन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। हालांकि अगर सरकार कोई मॉप अप राउंड' (बची हुई सीटों के लिए एक और राउंड) कराने का फैसला लेती है, तो स्थिति बदल सकती है। मेडिकल काउंसलिंग कमिटी (MCC) राज्य सरकार के मेडिकल कॉलेजों में 15 फीसदी सीट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.