वरिष्ठ संवाददाता, अक्टूबर 1 -- एमबीबीएस दाखिलों में प्रमाणपत्रों के सत्यापन के दौरान फर्जीवाड़ा मिलने पर एचएनबी मेडिकल विवि ने तीन और अभ्यर्थियों का सीट आवंटन निरस्त कर दिया है। तीनों ने स्थायी निवास और जाति समेत अन्य श्रेणी से जुड़े फर्जी प्रमाणपत्रों के जरिये सीट हासिल की थी। ऊधमसिंह नगर के डीएम की रिपोर्ट के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। एमबीबीएस में अब तक 19 सीटों का आवंटन रद्द हो चुका है। विवि के काउंसलिंग बोर्ड ने 30 सितंबर को तीसरी सूची जारी कर तीनों सीटों के निरस्तीकरण की जानकारी दी। इनमें दो सीटें राजकीय मेडिकल कॉलेज हरिद्वार और एक वीसीएसजी राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर की है। विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. विजय जुयाल के मुताबिक पहले और दूसरे चरण में मेरिट, अभ्यर्थियों की प्राथमिकता और उनके डोमिसाइल, श्रेणी व उपश्रेणी के दावों के आ...