नई दिल्ली, अक्टूबर 24 -- तमिलनाडु में स्टेट कोटे की एक भी एमबीबीएस सीट खाली नहीं बची। स्टेट सेलेक्शन कमिटी ने अपने नीट यूजी स्ट्रे वैकेंसी राउंड में सभी एमबीबीएस सीटें अलॉट कर दीं। स्ट्रे वैकेंसी राउंड खाली रह गई सीटों पर दाखिले के लिए होता है। वहीं एमसीसी सेंट्रल काउंसलिंग की स्थिति बिल्कुल इसके अलग है। सेंट्रल काउंसलिंग से भरी जाने वाली यहां की डीम्ड विश्वविद्यालयों की 800 से अधिक सीटें खाली रह गईं। 35 लाख रुपये सालाना फीस के कारण छात्र डीम्ड विश्वविद्यालयों से दूर रहे। एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी में फीस कम होने से यहां की लास्ट राउंड में 100 से ज्यादा सीटें भर गईं।स्ट्रे राउंड में थीं 311 सीटें स्टेट कोटा सीटों को भरने के लिए स्ट्रे राउंड एमबीबीएस की 311 सीटों के साथ शुरू हुआ था। गुरुवार को जारी अलॉटमेंट लिस्ट के मुताबिक काउंसलिंग कमिटि न...