पटना, सितम्बर 12 -- Bihar NEET UG state quota mbbs bds admission 2026: नीट यूजी 2026 के आधार पर एमबीबीएस समेत मेडिकल कोर्स में दाखिले के लिए यूजीएमएसी 2026 के दूसरे चरण की काउंसिलिंग प्रक्रिया आज शनिवार से शुरू होगी। बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (बीसीईसीईबी) की ओर से दूसरे चरण की सीट सूची देर रात में जारी कर दी गयी है। इस चरण में एमबीबीएस, बीडीएस, बीवीएससी एंड एच समेत विभिन्न कोर्स की कुल 1295 सीटों पर दाखिला होगा। अभ्यर्थी 12 से 15 सितंबर तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और आवेदन कर सकेंगे। अभ्यर्थियों को कॉलेज और पाठ्यक्रम के विकल्प भरने व अंतिम रूप से दर्ज करने का अवसर 18 सितंबर रात 11:59 बजे तक मिलेगा। दूसरे चरण का सीट आवंटन परिणाम 22 सितंबर को जारी किया जाएगा। आवंटित संस्थानों में दस्तावेज सत्यापन और नामांकन की प्रक्रिया 24 और...