देहरादून, सितम्बर 7 -- देहरादून। स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर उत्तराखंड के पांचों सरकारी मेडिकल कॉलेजों के करीब 600 एमबीबीएस इंटर्न सोमवार से हड़ताल पर चले गए। इंटर्न डॉक्टरों ने दून अस्पताल की ओपीडी के बाहर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रशिक्षु डॉक्टर 17 हजार से बढ़ाकर 30 हजार रुपये मासिक स्टाइपेंड करने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि सरकार और अधिकारियों की ओर से अब तक ठोस आश्वासन नहीं मिला। हड़ताल के दौरान ओपीडी, ओटी और वार्डों में तैनात इंटर्न ड्यूटी नहीं कर रहे हैं, जबकि इमरजेंसी में तैनात प्रशिक्षु काम कर रहे हैं। इससे अस्पतालों की नियमित व्यवस्थाओं पर असर पड़ना शुरू हो गया है। यह भी पढ़ें- आज से इंटर्न डॉक्टर कार्यबहिष्कार पर, मरीज होंगे परेशान चिकित्सा शिक्षा निदेशक डॉ. आशुतोष सयाना ने बताया कि इंटर्न के स्टाइपेंड का प्रस्त...