सिद्धार्थ, जुलाई 12 -- सिद्धार्थनगर, सुजीत अग्रहरि। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस 2021-22 यानी की पहले बैच के छात्रों का इंटर्नशिप में मिलने वाले स्टाइपेंड (मानदेय) को लेकर समस्या खड़ी हो गई है। इन छात्रों ने प्रोविजनल रजिस्ट्रेशन के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन किया। जिस पर प्राचार्य का हस्ताक्षर होना था, बावजूद गैर चिकित्सा शिक्षक का हस्ताक्षर होने से फार्म रिजेक्ट हो गया। अब इसकी भरपाई एमबीबीएस के 100 छात्रों को 3.20 लाख रुपये की कटौती से करनी पड़ी रही है। इन छात्रों का एक से आठ जुलाई के बीच मेडिकल कॉलेज में दी गई सेवाओं का पैसा कट जाएगा。

समस्या का कारण दरअसल, मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस 2021-22 बैच के 100 छात्रों ने परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है। इन छात्रों के परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद शिक्षा ग्रहण किए कॉलेज में ही एक वर्...