नई दिल्ली, सितम्बर 21 -- UP NEET UG Merit List 2026: उत्तर प्रदेश के सरकारी और प्राइवेट मेडिकल व डेंटल कॉलेजों में एमबीबीएस (MBBS) और बीडीएस (BDS) कोर्सेज में दाखिले की उम्मीद लगाए बैठे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी अपडेट है। महानिदेशालय चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण (DGME), उत्तर प्रदेश ने यूपी नीट यूजी काउंसिलिंग 2026 के राउंड-2 की स्टेट मेरिट लिस्ट आधिकारिक पोर्टल upneet.gov.in पर जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने दूसरे राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था, वे अपनी स्टेट मेरिट रैंक आधिकारिक वेबसाइट upneet.gov.in या dgme.up.gov.in पर जाकर आसानी से चेक कर सकते हैं। इस लिस्ट में नीट रैंक 7 और 710 मार्क्स लाने वाले आर्यन दुबे नंबर 1 पर स्थान पर हैं। नीट रैंक 107 लाने वाली अरिमा झा यूपी नीट मेरिट लिस्ट में दूसरा स्थान मिला है।च्वाइस फिलिंग के लिए 33...